1 कुरिन्थियों 12:4-7
4 वरदान तो कई प्रकार के हैं, परन्तु आत्मा एक ही है।
5 और सेवा भी कई प्रकार की है, परन्तु प्रभु एक ही है।
6 और प्रभावशाली कार्य कई प्रकार के हैं, परन्तु परमेश्वर एक ही है, जो सब में हर प्रकार का प्रभाव उत्पन्न करता है।
7 किन्तु सब के लाभ पहुँचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है।
Scripture from the Indian Revised Version (IRV) Hindi / Open Hindi Bible. © 2017–2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0.
