लैव्यव्यवस्था 11:13-19
13 “फिर पक्षियों में से इनको अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएँ, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर,
14 चील, और भाँति-भाँति के बाज,
15 और भाँति-भाँति के सब काग,
16 शुतुर्मुर्ग, तखमास, जलकुक्कट, और भाँति-भाँति के शिकरे,
17 हबासिल, हाड़गील, उल्लू,
18 राजहँस, धनेश, गिद्ध,
19 सारस, भाँति-भाँति के बगुले, टिटीहरी और चमगादड़।
Scripture from the Indian Revised Version (IRV) Hindi / Open Hindi Bible. © 2017–2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0.
